ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
एनडी तिवारी का हाल जानने दिल्ली के मैक्स अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी
By Deshwani | Publish Date: 19/11/2017 3:22:21 PM
एनडी तिवारी का हाल जानने दिल्ली के मैक्स अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ, (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नई दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का हाल लिया। गंभीर रुप से बीमार तिवारी पिछले कई दिनों से वहां आईसीयू में भर्ती हैं। 

प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी के अनुसार मुख्यमंत्री पूर्वाह्न करीब 11 बजे नई दिल्ली के साकेत इलाके में स्थित मैक्स अस्पताल पहुंचे। एनडी तिवारी से मिलने के बाद योगी उनके परिजनों से भी मिले और वहां उपस्थित चिकित्सकों से श्री तिवारी के स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी ली। 

मुख्यमंत्री ने श्री तिवारी के परिजनों को हर संभव मदद देने का भी आश्वासन दिया। 

श्री तिवारी को सितम्बर में ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। इसके बाद से वह लगातार अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

मुख्यमंत्री शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की जनसभाओं को संबोधित करने के बाद दिल्ली में ही रुके थे। आज भी उन्हें पश्चिमी उप्र के अलीगढ़, मथुरा और आगरा में तीन जनसभाएं संबोधित करनी हैं। एनडी तिवारी को देखने के बाद योगी सीधे अलीगढ़ के लिए रवाना हो गये। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS