ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
कोहरे की धुंध से जौनपुर और बस्ती में सड़क हादसे, दस लोग घायल
By Deshwani | Publish Date: 19/11/2017 2:57:21 PM
कोहरे की धुंध से जौनपुर और बस्ती में सड़क हादसे, दस लोग घायल

लखनऊ, (हि.स.)। सड़कों पर अब कोहरे की धुंध दिखने लगी है। प्रदेश के जौनपुर और बस्ती जिले में कोहरे के चलते रविवार को सड़क हादसों में दस से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से चार की हालत चिंताजनक बनी हुई है। 
पहली घटना जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र में वाराणसी जौनपुर मार्ग की है। जगदीशपुर गांव के पास दो कार के आमने- सामने की टक्कर में दो सिपाही सहित छह लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में पुलिस ने भर्ती कराया। इन दोनों कार की टक्कर में दो सिपाही प्रशांत कुमार व विहंगल यादव की बाइक चपेट में आ गई। इसके कारण दोनों को गंभीर चोट आई हैं। इनके साथ ही अन्य घायलों में शहर के गूलर घाट निवासी रिशू पाठक व कलीचा बाद निवासी बबलू हैं। 
दूसरी घटना जिला बस्ती के कैंट थानाक्षेत्र की है। इस थानाक्षेत्रार्न्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर शंकरपुर गांव के समीप सुबह बस्ती से लखनऊ की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे पेड़ से टकरा गई। चालक सहित चार लोग घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक, राजधानी के इंदिरा नगर निवासी विवेक सिंह पुत्र सच्चिदानंद सिंह सपरिवार झारखंड से लौट रहे थे। छावनी थाने के आदेश लाइन ढाबा के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घायलों में सच्चिदानंद सिंह पुत्र योगेंद्र प्रताप (60), सुभद्रा सिंह (56), विवेक सिंह (45), श्वेता सिंह (41) को श्री राम चिकित्सालय अयोध्या ले जाया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS