राज्य
अबकी बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार : पुनिया
By Deshwani | Publish Date: 19/11/2017 12:50:42 PMकोरबा, (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया शनिवार की देर रात कोरबा पहुंचे। जगह-जगह उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पुनिया ने आज सुबह मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि अबकी बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना है, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि डॉ. चरणदास महंत क्षेत्र के प्रमुख जननेता हैं और क्षेत्र के लोगों का सदैव ध्यान रखते हैं। पुनिया का बरपाली पहुंचने पर रामपुर विधायक श्यामलाल कंवर, जनपद अध्यक्ष करतला धनेश्वरी कंवर के नेतृत्व में स्वागत किया गया। सीतामढ़ी इमलीडुग्गु पहुंचने पर पुनिया का स्वागत विधायक जयसिंह अग्रवाल व महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल की अगवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से किया।