ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
उ.प्र. में प्रदूषण के कारण हवा अभी भी जहरीली
By Deshwani | Publish Date: 18/11/2017 4:29:39 PM
उ.प्र. में प्रदूषण के कारण हवा अभी भी जहरीली

लखनऊ, (हि.स.)। प्रदेश में सर्दी-गर्मी के बीच सामान्य तौर पर मौसम अभी भी शुष्क बना हुआ है। राजधानी लखनऊ सहित आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को दिन में गर्मी का असर बना रहा। इससे पहले शुक्रवार को भी इसी तरह का मौसम देखा गया। बीते चौबीस घण्टों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई, वहीं अगले चौबीस घण्टों में भी यहां गरज चमक के साथ छीटें या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा सुबह की शुरूआत में कोहरे का प्रभाव रहेगा। 
इस बीच कई शहरों में प्रदूषण को लेकर अभी खतरनाक स्थिति बनी हुई है। शाम के समय हालात और भी खराब हो रहे हैं। प्रदेश सरकार पर्यावरण मंत्रालय से कृत्रिम बारिश की हरी झण्डी मिलने के बाद उड्डयन मंत्रालय से मंजूरी ले रही है, जिससे कृत्रिम बारिश के जरिए स्थिति में सुधार लाया जा सके। वहीं राजधानी सहित कई शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) अभी भी खतरनाक स्थिति पर है। अपरान्ह तीन बजे लखनऊ में यह केन्द्रीय विद्यालय अलीगंज में 282, तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र में 353 और लालबाग दयानिधान पार्क में 368, कानपुर (नेहरूनगर) में 322, गाजियाबाद (वसुन्धरा यूपीपीसीबी) में 357, नोएडा के सेक्टर 62 में 231 व सेक्टर 125 यूपीपीसीबी में 342, मुरादाबाद (लाजपत नगर) में 331, आगरा (संजय पैलेस) में 362 और वाराणसी (अर्दली बाजार) में 265 दर्ज किया गया। इन सभी स्थानों पर ऑटोमेटिक एयर क्वालिटी मॉनीटरिंग स्टेशन बनाये गये हैं। 
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले चौबीस घण्टों में फैजाबाद, मेरठ और आगरा डिवीजन में दिन का तापमान सामान्य से कम और गोरखपुर डिवीजन में सामान्य से अधिक रहा, जबकि अन्य स्थानों पर यह सामान्य रहा। बलिया 32.0 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गरम जनपद रहा। इसी तरह झांसी, इलाहाबाद और वाराणसी डिवीजन में रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा, जबकि कानपुर डिवीजन में सामान्य से नीचे रहा। 11.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बरेली में न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि शनिवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री, अलीगढ़ का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री, इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री, बहराइच का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
इसके अलावा बांदा का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री, बरेली का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री, गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री, झांसी का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री, कानपुर का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री, लखनऊ का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
वहीं मेरठ का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री, मुरादाबाद का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री और वाराणसी का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
मौसम विभाग के मुताबिक अगले चौबीस घण्टों में राजधानी और आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है। आसमान साफ रहेगा। सुबह की शुरूआत धुंध छायी रह सकती है। इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर के आस पास देखा जा सकता है। यह सिस्टम उत्तर-उत्तर पूर्वी दिशा में बढ़ रहा है। गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र जो उत्तर पश्चिम बंगाल की खड़ी और गंगिया पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा के पास देखा गया, वह अब कमजोर होकर एक चक्रवती सिस्टम बन गया है। एक ट्रफ रेखा ओड़ीशा, तटीय आंध्र प्रदेश से तटीय तमिलनाडू तक बनी हुई है। एक कमजोर चक्रवती सिस्टम दक्षिणपूरवी अरब सागर और तटीय केरल पर बन हुआ है।
बीते चौबीस घण्टों के दौरान तटीय ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कुछ भागों में मध्यम से भारी बारिश देखी गई। हल्की से मध्यम बारिश गंगा पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्यों, ओडिशा और आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल के शेष हिस्सों में दर्ज की गई थी। उत्तर राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू और कश्मीर के मैदानों के कई हिस्सों में हल्की बारिश और गर्मी का वृक्ष का आयोजन किया गया। पश्चिमी हिमालय के उच्च स्तर के हिस्सों में हल्की से मध्यम हिमपात भी आ गया। देश के बाकी हिस्सों में शुष्क मौसम की स्थिति देखी गई।
अगले चौबीस घण्टों के दौरान जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड से हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। इन उल्लेख किए गए राज्यों के उच्च पहुंच में हिमपात की गतिविधि दिखाई दे सकती है। उत्तर मध्य प्रदेश, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश होने की संभावना है। बाकी देश के हिस्सों में शुष्क मौसम रहेगा। उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में कोहरे हो सकता है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS