ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
भाजपा कर रही दबाब की राजनीति : नरेश उत्तम
By Deshwani | Publish Date: 18/11/2017 4:15:16 PM
भाजपा कर रही दबाब की राजनीति : नरेश उत्तम

वाराणसी, (हि.स.)। जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर के पाला बदल कर भाजपा में शामिल होने पर समाजवादी पार्टी बौखला गयी है। हमलावर तेवर में आये पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने भाजपा पर दबाव की राजनीति करने का आरोप लगाया है। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अपराजिता पर दबाब बनाकर भाजपा में शामिल कराया गया है। 
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक शिष्टाचार को दरकिनार कर किसी भी प्रकार से पद हासिल करने में जुट गयी है। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर एक साथ दो-दो पदों का लाभ लेने की बात कही। उन्होंने जोर देकर कहा कि दोनों लंबे समय तक लोकसभा सांसद भी रहे और प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री बने रहे। 
नरेश उत्तम ने तंज कसते हुए कहा कि दोनों नेताओं में इतनी कूबत नहीं थी कि जनता का सामना कर सके। सवाल किया कि आखिर क्या वजह है कि फूलपुर और गोरखपुर संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। एक सवाल के जबाब में दावा किया कि पार्टी प्रदेश के सभी 16 नगर निगम में मेयर का चुनाव जीतेगी । 
उन्होंने कहा कि नगर निगमों में सपा का बहुमत होगा साथ ही पार्टी नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में भी पार्टी बहुमत हासिल करेगी। यहां के नगर निगम में पिछले 22 साल से भाजपा का मेयर रहे है। निगम सदन में उनका बहुमत रहा है। सांसद उनके रहे है। वर्तमान सांसद जो देश के प्रधानमंत्री भी हैं। बावजूद जितनी दुर्दशा बनारस की हुयी है उतना कहीं नहीं हुआ। पिछली सपा सरकार के कार्यो का इस दौरान जमकर गुणगान किया। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS