राज्य
इंजीनियर्स कोर के 237वां कोर दिवस पर वीर नारियां सम्मानित
By Deshwani | Publish Date: 18/11/2017 2:59:28 PMलखनऊ, (हि.स.)। इंजीनियर्स कोर के 237वें कोर दिवस पर आज मध्य कमान के चीफ इंजीनियर मेजर जनरल एसके खन्ना ने मध्य कमान के युद्ध स्मारक ‘स्मृतिका’ पर माल्यार्पण कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वीर नारियों को सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर मध्य कमान के सेनाध्यक्ष ले. जनरल बीएस नेगी ने कोर के सभी सेवारत एवं सेवानिवृत सैन्यधिकारियों सहित जूनियर कमीशन्ड अधिकारियों, जवानों, असैन्यकर्मियों एवं उनके परिवारों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की है।
अपने शानदार इतिहास को संजोए इंजीनियर्स कोर ने सैन्य ऑपरेशनों में अपना भरपूर योगदान दिया है। इस कोर ने राष्ट्र निमार्ण में एक अहम भूमिका निभाई है।