राज्य
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने बाबा दरबार में लगायी हाजिरी, डैमेज कन्ट्रोल कर एकजुटता पर जोर
By Deshwani | Publish Date: 18/11/2017 1:03:50 PMवाराणसी, (हि.स.)। नगरीय निकाय चुनाव के पूर्व ही जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर के पाला बदल लेने के बाद समाजवादी पार्टी डैमेज कन्ट्रोल के साथ चुनाव जीतने के लिए एकजुट हो गयी है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने शनिवार को बाबा दरबार (श्री काशी विश्वनाथ मंदिर) में हाजिरी लगाने के बाद पार्टी पदाधिकारियों से चुनावी जंग में पुरी ताकत और एकजुटता से उतरने का निर्देश दिया। साथ ही अब तक की चुनावी रणनीति के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने बूथ मैनेजमेंट पर खासा जोर दिया। इसके पूर्व उन्होंने वार्ड प्रभारियों व प्रत्याशियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। पार्टी कार्यकर्ताओं को पुराने नेताओं के अनुभव का लाभ लेने की भी नसीहत दी। सिगरा मौलवी बाग स्थित केंद्रीय कार्यालय में जीत के लिए रणनीती पर विचार विमर्श किया।
इस दौरान पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पटेल, पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी, जिलाध्यक्ष डा. पीयूष यादव, महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, जितेन्द्र यादव, महापौर प्रत्याशी साधना गुप्ता, संजय गुप्त, अशफाक आदि उपस्थित रहे।