राज्य
पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस
By Deshwani | Publish Date: 18/11/2017 11:35:24 AMशिवसागर, (हि.स.)। ऊपरी असम के नाजिरा के मेलेंगा इलाके में स्थानीय लोगों की मदद से एक खूंखार तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया गया। तेंदुआ इलाके में पिछले कई दिनों से आतंक मचाए हुआ था। स्थानीय लोगों की अपील पर इलाके में वन विभाग ने एक पिंजरे को लगाया था। तेंदुए को सीआईएसएफ कैंप के अंदर पिंजरे में कैद किया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए को अपने साथ ले गई।
तेंदुआ के पकड़े जाने से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेंदुआ पिछले कई दिनों से इलाके में घुस कर पालतू जानवरों का शिकार करता आ रहा था। जिसके चलते लोग बेहद परेशान थे। शाम होते ही लोग अपने घरों में कैद हो जाते थे। तेंदुआ के पकड़े जाने पर लोगों ने खुशी का इजहार किया है।