ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
भाजपा की नीतियों से उनकी नीयत में खोट दिखता है : करोड़ा
By Deshwani | Publish Date: 18/11/2017 10:09:45 AM
भाजपा की नीतियों से उनकी नीयत में खोट दिखता है : करोड़ा

कैथल, (हि.स.)। इनेलो जिलाध्यक्ष पंडित कंवरपाल करोड़ा ने सरकार पर किसानों से वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले स्वामीनाथन आयोग रिपोर्ट लागू करने का वादा किया था, जो आज तक पूरा नहीं किया। 

शुक्रवार को करोड़ा में इनेलो कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कंवरपाल करोड़ा ने कहा कि कर्ज माफी तो दूर की बात है यह सरकार किसान को उसकी फसल का समर्थन मूल्य तक नहीं दे पाई है। भाजपा की नीतियों से साफ पता चलता है कि इनकी नियत में ही खोट है। उन्होंने कहा कि कर्ज के बोझ में दबे किसान पर जीएसटी लगाकर कृषि यंत्रों, पेस्टीसाइड, ट्रैक्टर व किसानी में इतेमाल होने वाली अन्य चीजों के दाम बढ़ाने का काम कर उनकी कमर तोड़ दी है। 

इनेलो नेता ने सरकार पर किसानों को गुमराह करने का अरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार 2022 मेें किसानों की आय दोगुनी करने का दावा कर रही है, जबकि उसके पास इस मुहिम के लिए न तो कोई रोड मैप है और न उसने अभी तक कोई खाका तैयार किया है। किसान की आय को दोगुना करना भी भाजपा सरकार का, हर व्यक्ति को 15 लाख देने के वादे की तरह जुमला ही है। सरकार किसानों को झांसे में रख रही है। किसान विरोधी होना ही भाजपा की हकीकत है। 

करोड़ा ने कहा कि भाजपा ने सत्ता हासिल करने के लिए प्रदेश की जनता से लोक लुभावने वादे तो किए, लेकिन सत्ता में आते ही एक-एक कर सभी वादों से मुकर रही है। किसान वर्ग की उपेक्षा भाजपा को भारी पड़ेगी। आज तक जिस सरकार ने किसानों की अनदेखी की है उसने फिर कभी सत्ता का मुंह नहीं देखा। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS