राज्य
प्रदेश में बढ़ रही है अंडे की खपत
By Deshwani | Publish Date: 18/11/2017 9:51:08 AMकोलकाता, (हि.स.)। अंडे विक्रेताओं का मानना है कि, अगले साल 2018 फरवरी महीने तक राज्य में मुर्गी के अंडे की कीमत कम होने की कोई सम्भावनाएं नहीं दिख रही हैं। मूलतः वीरभूम, बांकुड़ा, नदिया एवं पश्चिम बंगाल मेदिनिपुर जिला में मुर्गी पालन किया जाता है। जहां रोज डेढ़ करोड़ अंडे की खपत है। मांग को पूरा करने के अलावा भी कम होने पर दो करोड़ अंडे आन्ध्र प्रदेश से मंगाया जाता है।
आंकड़ों के अनुसार वर्तमान समय में अंडे की मांग तीन करोड़ से अधिक है। विक्रेताओं के अनुसार राज्य में चार जिले से उत्पन्न डेढ़ करोड़ अंडे जिले में ही खपत कर दी जाती है। इसलिए कोलकाता सहित बाकी जिला में इसकी मांग की पूर्ति के लिए अंडे आन्ध्र प्रदेश से मंगाया जाता है।
सूत्रों के अनुसार प्रतिदिन सुबह कई राज्यों से महानगर स्थित सियालदह स्टेशन पर 16 ट्रक अंडे लाए जाते हैं। एनएचआरसी के अनुसार तय किए गए मूल्य पर अंडे की कीमत प्रति बक्स 1159 रुपये है। परिणामतः बाजार में आने के बाद एक अंडे की कीमत 05 रुपये से अधिक पड़ता है। इसके वजह से एक अंडे की कीमत वर्तमान बाजार में सात रुपये है।