राज्य
अचानक बारिश होने से कृषकों की चिन्ताएं बढ़ीं
By Deshwani | Publish Date: 17/11/2017 10:12:19 AMहावड़ा, (हि.स.)। बुधवार से ही अचानक बारिश होने से कृषकों की चिन्ताएं बढ़ गई हैं। उनके अनुसार इस बारिश से धान की फसल को नुकसान होगा। राज्य में अधिकांश जिलों में थम-थम कर बारिश होने से यही हाल है। इससे सबसे अधिक दक्षिण बंगाल के कृषकों को नुकसान होगा।
कृषकों ने बताया कि अधिकतर कृषकों ने खेती करने के लिए उधार लिया था। लेकिन इस तरह फसल के नुकसान होने से उधार चुकाना मुश्किल है। दो मेदिनिपुर, हावड़ा, बर्दवान, दोनों 24 परगना, हुगली सहित दक्षिण बंगाल के अधिकतर जिलों में ही अचानक बारिश से कृषकों का हाल बेहाल है। कृषकों ने राज्य सरकार से क्षतिपूर्ति की व्यवस्था करने की मांग की है। कृषि विभाग द्वारा बारिश के कारण नुकसान हुए खेतों का निरक्षण किया जाएगा उसके बाद क्षतिपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी।