ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
प्रत्याशी पति को बेख़ौफ़ बदमाशों ने मारी गोली, मौके पर पुलिस
By Deshwani | Publish Date: 17/11/2017 9:28:49 AM
प्रत्याशी पति को बेख़ौफ़ बदमाशों ने मारी गोली, मौके पर पुलिस

गोरखपुर, (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले के संग्रामपुर नगर पंचायत में चुनाव लड़ रही एक महिला उम्मीदवार कर पति को बदमाशो ने गोली मार दी है। वे भागने में सफल रहे। घटना गुरुवार के देर शाम की बताई जा रही है। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोरखपुर के संग्रामपुर उर्फ़ उनवल नगर पंचायत क्षेत्र से निर्दल प्रत्याशी के रूप में अंजू यादव में पर्चा दाखिल किया है। वह चुनाव मैदान में हैं। गुरुवार को सब लोग प्रचार में थे। इसी बीच अज्ञात बदमाशों में अंजू यादव के पति नागा यादव को गोली मार दी। गोली उनके कंधे पर लगी है।

बताया जा रहा है कि गोली मारने के बाद बाइक सवार बादमाश भागने में सफल रहे। गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में उनका प्रथमिक इलाज कराया गया। इसके बाद घायल नागा यादव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां इनकी हालत गंभीर बनी है। हालांकि चिकित्सक जल्दी ही सुधार होने की बात कह रहे हैं।

इस अनचाही घटना से क्षेत्र में सनसनी है। घर-परिवार के लोगों का भी रो-रो कर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक प्रत्याशी के घर काफी संख्या में समर्थक जमा थे। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर हैं। एसपी नार्थ गणेश प्रसाद साहा भी मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा ले रहे थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS