ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
पद्मावती में लगा है दाउद का पैसा : लोकेन्द्र सिंह
By Deshwani | Publish Date: 16/11/2017 3:16:25 PM
पद्मावती में लगा है दाउद का पैसा : लोकेन्द्र सिंह

लखनऊ,(हि.स.)। करणी सेना के अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह कलवी ने संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती का विरोध करते हुए अण्डर वर्ल्ड डॉन दाउद का पैसा फिल्म में लगा होने का आरोप लगाया है।

लोकन्द्र सिंह गुरूवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नोटबन्दी के दौरान बनी फिल्म में दाऊद का पैसा लगा है। राजपूत संगठन ने चेतावनी दी हुई है कि वह एक दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में इस हिन्दी फिल्म ’पद्मावती’ को रिलीज नहीं होने देंगे। करणी सेना ’पद्मावती’ फिल्म के निर्माण के समय से ही इसका विरोध कर रही है।

लोकेन्द्र ने कहा कि पद्मावती फ़िल्म नहीं लगने देंगे। हर वो सिनेमाहाल बन्द होगा जो फ़िल्म लगाएगा। अहिंसा जरूरी है, लेकिन हिंसा मजबूरी है। राजपूत स्त्री का नहीं अस्मिता का सवाल है।

कलवी ने कहा कि सिनेमट्रोग्राफी एक्ट के तहत 6 महीने के लिए फ़िल्म को रोका जा सकता है। सेंसर बोर्ड के पास ऐतिहासिक तथ्यों का विश्लेषण करने का अधिकार नही। हमारी चुप्पी हमारी कमजोरी नही। भंसाली की फितरत देश के इतिहास के साथ खिलवाड़ करना है। एक तारीख को खून से लिखा पत्र और सिनेमाघर मालिको को दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह मामला अब लोगों का हो गया है। पद्मावती को चलने नहीं दिया जायेगा। हर सामाजिक संगठन से अनुरोध कर एक दिसम्बर को भारत बंद हो जायेगा। अहिंसा बहुत जरूरी है हिंसा तो मजबूरी है। बन्दूक और तलवार से हमारे बच्चे नहीं रूके तो क्या ऐसी बाते रूकेगीं।

करणी सेना के प्रमुख ने कहा कि हमारी गौरवशाली परंपरा को अपमानित करने काम हो रहा है। पद्मावती ने 16 हजार महिलाओं के साथ जौहर किया है। कोई गलत तरीके से हमारी बहन-बेटियों की इज्जत उछाल रहे हैं। उनका कहना है कि यूपी सरकार कह रही है कि राज्य में चुनाव हैं और 1 दिसंबर को पद्मावती रिलीज की गई तो कानून-व्यवथा बिगड़ जाएगी। हमारा कहना है कि क्या इसे तीन महीने बाद रिलीज किया गया तो इतिहास बदल जाएगा।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS