राज्य
गहरे खड्ड में गिरा तेंदुआ, वन विभाग की टीम निकालने में जुटी
By Deshwani | Publish Date: 16/11/2017 11:53:27 AMचराईदेव, (हि.स.)। असम के चराइदेव के बरपात्र चाय बागान में बुधवार की रात एक तेंदुआ गहरे खड्ड में गिर पड़ा। तेंदुए की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच देखा कि एक तेंदुआ गहरे खड्ड में गिरा हुआ है। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग की बरहाट आंचलिक वन विभाग की टीम पहुंचकर तेंदुए को बाहर निकालने में जुट गई।
सुबह तक तेंदुए को खड्ड से बाहर नहीं निकाला जा सका था। तेंदुए को बाहर निकालने के लिए उसे ट्रेंकुलाइज करना होगा। इसके लिए विशेषज्ञों को बुलाया गया है। इसके लिए राष्ट्रीय उद्यान काजीरंगा से एक टीम को बुलाया गया है।
वन विभाग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चराईदेव वरपात्र चाय बगान में स्थित एक गहरे खड्ड में बुधवार की रात को एक तेंदुआ गिर गया। स्थानीय लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्हें तुरंत वन विभाग को सूचित किया। ज्ञात हो कि इलाक में आए दिन तेंदुआ भोजन की तलाश में पहुंचते रहते हैं।