राज्य
रीवा की बुझेगी प्यास, पेयजल आपूर्ति के लिए 102 करोड़ रूपये खर्च
By Deshwani | Publish Date: 16/11/2017 11:34:38 AMभोपाल, (हि.स.)। उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बुधवार अपरान्ह रीवा में शहर के अनंतपुर और अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय परिसर में मीठे और शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिये बनी टंकियों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि नगरवासियों को आसानी से शुद्ध तथा मीठा पेयजल उपलब्ध कराने के लिये अब तक 102 करोड़ रूपये की राशि खर्च की जा चुकी है।
उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में बन रहे राजकपूर आडिटोरियम के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बोदा-करहिया को जोडऩे वाले ब्रिज का अवलोकन भी किया। उद्योग मंत्री ने शहरी एवं ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजना की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि हितग्राहियों को उनके मकान समय पर उपलब्ध करायें।