ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
पी. मूर्लिधर राव ने एसडीएफ को विकास और सुशासन पर ध्यान देने का दिया सुझाव
By Deshwani | Publish Date: 16/11/2017 10:22:13 AM
पी. मूर्लिधर राव ने एसडीएफ को विकास और सुशासन पर ध्यान देने का दिया सुझाव

गंगटोक, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री पी. मूर्लिधर राव ने सत्ताधारी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) को भाजपा के पीछे न पड़ने की सलाह दी है। उन्होंने भाजपा के पीछे पड़ने के वजाय एसडीएफ को राज्य के विकास और सुशासन की ओर अपना ध्यान केन्द्रित करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि एसडीएफ यदि भाजपा के पीछे पड़ता रहेगा और भाजपा को गाली देता रहेगा तो उसे इसका खामियाजा झेलना पडेगा। 
दो दिवसीय सिक्किम प्रवास में आए भाजपा महामंत्री राव ने राजधानी में बुधबार पत्रकारों से उक्त बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा तृणमूल स्तर पर अपना आधार मजबूत करने लगा है। इसे देख कर एसडीएफ भाजपा पर अपना आक्रोश व्यक्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में सुशासन, भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र निर्माण और विकास के लिए काम कर रहा है। राज्य में 2019 को होने वाले विधान सभा चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि भाजपा जनता समक्ष एक ऐसी विकल्प तैयार करेगी जो वर्तमान सरकार की तुलना में हर पक्ष में श्रेष्ठ होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सिक्किम की सांस्कृतिक पहचान का संरक्षण करते हुए भ्रष्टाचारमुक्त राजनीति और सुशासन के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी की पहचान को प्रमुखता देते हुए राष्ट्रीयता को सुदृढ़ बनाने की दिशा में काम करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिक्किम में अपना संगठन विस्तार करना चाहती है और सिक्किम के राजनीति में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में खुद को स्थापित करना चाहती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा जल्द ही सिक्किमी जनता की पार्टी बनेगी। भाजपा, सिक्किम को दिल्ली से नियंत्रित नहीं किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर अपनी दो दिवसीय भ्रमण के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा महामंत्री राव ने भ्रमण का उद्देश्य पार्टी के गतिविधियों को समझने, पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने तथा अन्य लोगों से मुलाकात करना बताया। उन्होंने कहा कि सिक्किम की जनता भाजपा को एक प्रमुख राजनीतिक दल के रूप में देखना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि सिक्किम के जनता में विकास के मामले में नरेन्द्र मोदी पर किंचित शंका नहीं है। वहीं, महामंत्री राव ने हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भाजपा की जीत निश्चित बताया। वह कल गुरुबार को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS