ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
जमीनी विवाद : गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 16/11/2017 10:01:51 AM
जमीनी विवाद : गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता, (हि.स.)। बेनियापुकुर इलाके में जमीनी विवाद को लेकर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने बुधवार देर रात युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी युवक का नाम शेख शहेन्शा (19) है। पुलिस ने पूछताछ के दौरान युवक के पास से एक सिंगल शटर पिस्तौल एवं एक राउन्ड गोली बरामद की।
पुलिस ने बताया कि वह कई दिनों से अवैध हथियार का कारोबारियों के साथ जुड़ा हुआ था। उल्लेखनीय है कि 21 अगस्त 2017 को जमीन विवाद को लेकर बेनियापुकुर इलाके के मेहर अली लेन में गोलीबारी के दौरान हैदर अहमद और चटनी परवेज नामक दो लोग घायल हो गए। घायलों को चित्तरंजन नेशनल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। 
सूत्रों के अनुसार इस घटना में पांच राउंड गोली चलाई गई थी। घटना के बाद से ही पुलिस अपराधी की तलाश में थी। इसके लिए बिहार राज्य में पुलिस के एक दल भेजी गई थी। बाद में इस घटना से जुड़े तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था लेकिन शहेन्शा गायब था। पुलिस ने बुधवार हथियार सहित शहेन्शा को गिरफ्तार किया। पुलिस अन्य अपराधियों के बारे में पूछताछ कर रही है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS