ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
डेंगू के उन्मूलन में असमर्थ राज्य सरकार, ममता इस्तीफा दें : विमान बसु
By Deshwani | Publish Date: 15/11/2017 9:41:07 AM
डेंगू के उन्मूलन में असमर्थ राज्य सरकार, ममता इस्तीफा दें : विमान बसु

कोलकाता, (हि.स.)। “राज्य में पूरे समय के लिए एक स्वास्थ्य मंत्री की जरूरत है। कोई स्वास्थ्य मंत्री न होने की वजह से ही डेंगू से लोगों की हाल बेहाल है।“ मंगलवार इन्हीं शब्दों में राज्य सरकार पर कटाक्ष करते हुए तथा पद त्याग की मांग करते हुए माकपा नेता विमान बसु ने कहा। 
उन्होंने कहा कि “राज्य में कोई भी पूरे समय के लिए स्वास्थ्य मंत्री नहीं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस पद को सम्भालती हैं। कांथी विधायक चन्द्रिमा भट्टाचार्य स्वास्थ्य विभाग को सम्भालती हैं। लेकिन इस तरह राज्य में डेंगू को सम्भालना सम्भव नहीं हो रही है।“ विमान बसु ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि “राज्य सरकार जिस तरह से डेंगू से जुड़ी आंकड़े छुपा रही है वह आपराधिक है। अधिकतर लोग डेंगू के कारण मर रहे हैं लेकिन राज्य सरकार उसे छिपा रही है।“ उनका आक्षेप है कि मुख्यमंत्री अम्बानी के घर पर बैंठी हैं और इधर लोग मर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि राज्य में कुछ महीनों से डेंगू से मरने वालों की संख्य बढ़ रही है। इसे लेकर राज्य में राजनीति जोरो पर है। राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है। इसी तरह का आरोप मंगलवार को माकपा नेता विमान बसु ने राज्य सरकार पर लगाया। उनके अनुसार डेंगू सहित दूसरे ज्वर से पीड़ित होकर मरने वालों की संख्या अब तक 400 है। किस तरह डेंगू पर नियन्त्रण पाया जाए? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि “डेंगू के समाधान के लिए राज्य सरकार केन्द्र के साथ बातचीत कर सकती है। केन्द्रीय सरकार के अधिकांश स्वास्थ्य विषयक अनुदान है। जिसे मिलने से डेंगू के पर नियन्त्रण पाया जा सकता है। इसके अलावा विश्व स्वास्थ्य संस्था के साथ भी राज्य सरकार को बातचीत करना चाहिए। मुख्यमंत्री अभी लन्दन में हैं। वहां भगिनि निवेदिता के घर को हेरिटेज घोषणा की जा रही है। उस कार्यक्रम में वे भाग लेने गईं हैं।“ इस मामले पर कटाक्ष करते हुए विमान बसु ने कहा कि “मानव सेवा को छोड़कर सिर्फ निवेदिता निवास का संरक्षण करना ठीक ?” 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS