राज्य
नगरोन्नयन मंत्री फिरहाद हकिम ने की 'पथबाती' का उद्घाटन
By Deshwani | Publish Date: 15/11/2017 9:36:31 AMदिघा, (हि.स.)। पर्यटन के लिहाज से दार्जिलिंग में अभी शान्ति बहाल नहीं हुई कि पर्यटक भ्रमण के लिए तैयार हो गए। इस बीच दिघा राज्य की दूसरी पर्यटन स्थल को पर्यटकों के लिए तैयार किया जा रहा है। यहां ग्रीन सिटी परियोजना के तहत एक करोड़ 20 लाख की लागत से एलईडी पथबाती लगाई गई है। ओल्ड दिघा से लेकर दिघा बॉर्डर तक करीब डेढ़ किलोमीटर तक पथबाती लगाई गई है। मंगलवार सुबह 11 बजे नगरोन्नयन मंत्री फिरहाद हकिम कप्टर सागर पहुंचे। मंगलवार शाम उन्होंने जिला प्रशासन कार्यकर्ता एवं जिला प्रतिनिधि की उपस्थिति में फीता काटकर “पथबाती” का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि “सिर्फ कोलकाता, राजारहाट या न्यूटाऊन को ही नहीं बल्कि हमलोगों ने गंगासागर को भी सजाया। यहां भी त्रिफला विद्युत बल्ब लगाई गई है। सड़क सहित सभी चीजों को विकसित किया गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रयासों से सागर एवं बकखाली का विकास सम्भव हुआ है। अब तक पर्षद को 92 करोड़ रुपए आवंटित की गई है।
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अच्छे काम के लिए रुपए दिए जाएंगे। रुपए के अभाव में काम नहीं रुकेगा। आगामी गंगासागर मेला के बारे में मंत्री फिरहाद हकिम ने कहा कि, 'मकर संक्रान्ति सागरमेला में 10 लाख से अधिक पुण्यार्थी आएंगे। मेला में मंत्री सुब्रत मुखर्जी, अरुप विश्वास उपस्थित रहेंगे'। मैं खुद, राजीव बनर्जी, मन्टूराम पाखी लॉट नम्बर आठ में रहेंगे'। पुण्यार्थियों के हर सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा। मंगलवार इस अवसर पर विधायक बंकीम हाजरा, विधायक योगरंजन हालदार, जयदेव हालदार, जिला मजिस्ट्रेट वायन राव, शक्ति मण्डल उपस्थित रहे।