ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
दुर्योधन की मूर्ति लगवाने वाले को मिले सद्बुद्धि : मुख्यमंत्री
By Deshwani | Publish Date: 14/11/2017 12:24:23 PM
दुर्योधन की मूर्ति लगवाने वाले को मिले सद्बुद्धि : मुख्यमंत्री

लखनऊ, (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निकाय चुनाव में प्रचार के लिए ताबड़तोड़ जनसभाओं की शुरूआत मंगलवार को अयोध्या से की। 
अयोध्या दौरे से पहले सीएम ने यहां समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की चर्चा पर सपा सरकार को सद्बुद्धि आई है। जिसके चलते अखिलेश यादव अपने गांव सैफई में भगवान कृष्ण की मूर्ति लगवाने जा रहे हैं। योगी ने अखिलेश के दुर्योधन की मूर्ति लगवाने वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसा काम करने वाले को सद्बुद्धि मिले।’
योगी ने कहा कि विपक्ष मैदान छोड़कर भाग रहा है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा सरकारों ने चहेतों को ठेके बांटे हैं। अयोध्या को लेकर विपक्ष राजनीति न करे। हम अयोध्या में दीपावली और मथुरा में होली मनाएंगे। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में बीजेपी की शत प्रतिशत जीत होगी। निकाय चुनाव की जीत 2019 के लिए लाभप्रद है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS