राज्य
लड़ना होगा, जल्दी स्वस्थ्य हो जाओ : मुकुल रॉय
By Deshwani | Publish Date: 14/11/2017 9:36:03 AMकोलकाता, (हि.स.)। बीमार पड़ी भाजपा महिला नेत्री लॉकेट चटर्जी के घर भाजपा नेता मुकुल रॉय मंगलवार सुबह पहुंचे। उनके स्वस्थ्य होने की कामना के साथ मुकुल रॉय ने कहा कि “लड़ना होगा, जल्दी स्वस्थ्य हो जाओ”। रॉय ने कहा कि बंगाल में परिवर्तन लाने के लिए सभी को एक साथ मिलकर काम करना होगा।
मुकुल रॉय सोमवार रात विधानसभा चुनाव के प्रचार के बाद कोलकाता लौटे। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार मंगलवार सुबह ही वे बीमार पड़ी लॉकेट चटर्जी के साथ भेंट करने उनके घर पहुंचे।
बंगाल में भाजपा की सत्ता जमाने के लिए उन्होंने लॉकेट को प्रेरित किया। मुकुल ने भाजपा नेत्री लॉकेट चटर्जी व रूपा गांगुली की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने दोनों महिला नेत्री को लड़ाकू नेता बताया। इसी उद्देश्य से वे लॉकेट चटर्जी से मिलने उनके घर पहुंच गए।