ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
भाजपा का संकल्प पत्र झूठ का पुलिंदा: डाॅ. मसूद
By Deshwani | Publish Date: 13/11/2017 3:33:06 PM
भाजपा का संकल्प पत्र झूठ का पुलिंदा: डाॅ. मसूद

लखनऊ, (हि.स.)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद ने सोमवार को कहा कि निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा जारी संकल्प पत्र झूठ का पुलिंदा है।
डाॅ. अहमद ने यहां कहा कि लगभग सभी महानगरों एवं शहरों में इससे पूर्व भाजपा के ही मेयर और नगर प्रमुख रहे हैं। अब तक उन शहरों व महानगरों में कुछ वीआईपी इलाके छोड़कर भारतीय जनता पार्टी ने विकास के नाम पर बदसूरती, गंदगी एवं अव्यवस्था ही दी है। उन्होंने कहा कि कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं बल्कि राजधानी में भी विगत दस वर्षों से भाजपा का ही मेयर रहा है, परन्तु हजरतगंज का वीआईपी क्षेत्र छोड़कर पुराने लखनऊ और नई बसी हुई सरकारी कालोनियां और बढ़ा हुआ नगर निगम का सम्पूर्ण क्षेत्र सफाई व्यवस्था एवं सुविधाओं के नाम पर आज भी मुंह चिढ़ा रहा है। 
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस निकाय चुनाव में भाजपा द्वारा जनता के सामने वोट के लालच में नि:शुल्क सामुदायिक शौचालय और महिलाओं के लिए पिंक टाॅयलेट की बात करना हथेली पर सरसों जमाने जैसा है। उन्होंंने कहा कि करीब-करीब हर घर में बिजली और पानी के कनेक्शन हैं। इसलिए इसका प्रलोभन देना बाते बनाना है। विगत चार साल वर्षों में गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास एक सपना रहा है जो सूबे के मुख्यमंत्री पुनः अपने संकल्प पत्र में घोषित करके गरीबों का मजाक उड़ा रहे हैं। 
डाॅ. अहमद ने कहा कि सूबे की जनता भली प्रकार से भाजपा के मंसूबों को समझ चुकी है और अब झूठ और प्रपंच से मोहित होने वाली नहीं है। विगत विधान सभा चुनावों में इनके द्वारा किये गये झूठों वादों को सूबे का किसान मजदूर और नौजवान भली प्रकार देख चुका है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS