राज्य
राहुल गांधी ने वीर मेघमाया मंदिर के दर्शन किये
By Deshwani | Publish Date: 13/11/2017 2:50:54 PMअहमदाबाद, (हि.स.)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी यात्रा के आखिरी दिन सोमवार को वीर मेघमाया मंदिर के दर्शन किये। दिन भर प्रचार के बाद शाम को राहुल गांधी अहमदाबाद से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
मंदिर में दर्शन के बाद राहुल गांधी ने हारिज, बहुचाराजी और महेसाणा में चुनाव प्रचार किया। इससे पहले राहुल गांधी ने प्रांतिज के प्रगति मैदान में जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने पाटीदार युवाओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए जय सरदार की टोपी भी पहनी और जय सरदार का नारा भी लगाया।
राहुल गांधी ने एक रोड साइड ढाबे पर काठियावाडी भोजन का स्वाद भी लिया। राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आलू की खेती पर दिए गए वादे पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी ने कहा था कि मेरी सरकार आयेगी तो आलू सोने के भाव बिकेगा और दुनियाभर में निर्यात होने लगेगा। आलू किलो के भाव से नहीं लेकिन ग्राम के हिसाब से बिकेगा। राहुल आज प्रचार ख़त्म करके शाम को अहमदाबाद से दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे।