गोरखपुर, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन को पूरा करने में अब शिवराष्ट्र सेना का सहयोग मिलेगा। एक बैठक के बाद पार्टी ने नगर निकाय चुनाव में भाजपा का साथ देने का निर्णय लिया है। भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार कर भाजपा का मेयर बनाने में सहयोग करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष रितेश आल्हा की अगुवाई में नगर निगम इकाई के साथ रविवार की देर रात हुई जिला कमेटी की बैठक में भाजपा का साथ देने का निर्णय लिया गया। नगर निगम चुनाव में गोरखपुर से भाजपा के महापौर उम्मीदवार सीताराम जायसवाल को भारी मतों से विजयी बनाने का निर्णय लिया गया।
यह है रणनीति
- शिव राष्ट्र सेना सघन जनसम्पर्क करेगी
- भाजपा के पक्ष में वोट करने का अपील करेगी
- अधिक से अधिक वार्डो में भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाना लक्ष्य
- विधानसभा की तर्ज पर नगर निगम के चुनाव में भी होगा प्रचार
- कार्यकर्ताओं को वार्डवार मिलेगी जिम्मेदारी
- डोर टू डोर संपर्क को बनेगी टोलियां
- महिला मतदाताओं से संपर्क को गठित होगी महिला विंग