ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
अखिलेश यादव ने गुजरात की जनता से किया कांग्रेस के पक्ष में खडे़ होने का आह्वान
By Deshwani | Publish Date: 12/11/2017 8:13:48 PM
अखिलेश यादव ने गुजरात की जनता से किया कांग्रेस के पक्ष में खडे़ होने का आह्वान

इटावा,  (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि गुजरात के विधानसभा चुनाव में सपा ऐसी किसी भी सीट पर चुनाव नहीं लडे़गी जिससे कांग्रेस को नुकसान हो। उन्होंने गुजरात की जनता से कांग्रेस के पक्ष में खडे़ होने का आह्वान किया ताकि वहां सच्चा लोकतंत्र कायम हो सके। 

इटावा में दिल्ली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन विवेक यादव के भाई डॉ. विकास यादव के यहां विवाह समारोह में शामिल होने के लिए अखिलेश रविवार को आए हुए थे। यहां पत्रकारों से बाचतीत में अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव महत्वपूर्ण इसलिए भी हैं कि इससे प्रदेश की सरकार का जनता आकलन करेगी। कम से कम उत्तर प्रदेश की सरकार को 8 महीने का हिसाब जनता को देना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने दावा किया था कि वह देश के कई हिस्सों में स्मार्ट सिटी बनाएंगे, लेकिन अभी तक कहीं पर स्मार्ट सिटी बनती नहीं दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जन सुविधाएं बढ़ाने का दावा किया था लेकिन अभी तक हकीकत में कुछ भी होता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। केंद्र सरकार को यह बताना पड़ेगा कि जो नई पॉलिसी आई है क्या उससे कानपुर, बनारस, आगरा में मेट्रो बना पाएंगे।
 
 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS