ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
एसटी कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त
By Deshwani | Publish Date: 21/10/2017 12:50:56 PM
एसटी कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

मुंबई, (हि.स.)। मुंबई उच्च न्यायालय द्वारा एसटी कर्मचारियों की हड़ताल को अवैध बताने के बाद शुक्रवार की रात एसटी कर्मचारियों के संगठन ने बैठक करके हड़ताल को समाप्त करने का निर्णय लिया और शनिवार की सुबह से एसटी बसे सड़कों पर दौड़ने लगी हैं।

सोमवार की रात से ही एसटी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए थे। इसके बाद मुंबई उच्च न्यायालय ने एसटी कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर सरकार को कड़ी फटकार लगाई और हड़ताल को अवैध घोषित कर दिया। 

इसके बाद एसटी कर्मचारियों के संगठन ने शुक्रवार की रात को बैठक लेकर हड़ताल को लेकर चर्चा की और शनिवार की सुबह से ही सड़कों पर एसटी बसों को दौड़ाने का निर्णय लिया। 

इसके चलते शनिवार की सुबह से एसटी बसों ने सड़कों पर दौड़ना शुरू कर दिया है। सांगली एसटी डिपो से पहली बस सुबह पांच बजे निकली तो मुंबई सेंट्रल से पहली बस 6.30 बजे निकली है। 

दीपावली के समय पर एसटी कर्मचारी सोमवार की रात को हड़ताल पर चले गए थे और शुक्रवार को मुंबई उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद शनिवार की सुबह से एसटी बसें सड़कों पर दौड़ने लगी हैं। 

हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि आगामी सोमवार तक सरकार उच्चाधिकार समिति की स्थापना करे और यह समिति 15 नवंबर तक अपनी प्राथमिक रिपोर्ट दे और अंतिम रिपोर्ट 21 दिसम्बर तक पेश करे। इसी के साथ 21 दिसम्बर तक एसटी कर्मचारियों की वेतनवृद्धि भी सुनिश्चित की जाए।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS