ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
राम मंदिर निर्माण के लिए किया स्वास्तिक यज्ञ
By Deshwani | Publish Date: 21/10/2017 11:02:02 AM
राम मंदिर निर्माण के लिए किया स्वास्तिक यज्ञ

उज्जैन। मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में दीपावली के मौके पर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिये स्वास्तिक महायज्ञ किया गया। राम मंदिर निर्माण में आ रही विघ्न को दूर करने के लिए दीपावली पर्व पर मक्सी रोड़ स्थित अवधेशधाम में किये गये स्वस्तिक महायज्ञ में अवधेश पुरी महाराज ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अयोध्या में मनाई गई दीपावली की प्रशंसा करते हुए कहा कि अगर राम मंदिर अभी नहीं बना, तो कभी नहीं बनेगा।
 
अवधेश ने कहा कि वर्तमान समय में उत्तरप्रदेश से लेकर केन्द्र तक में भाजपा की सरकार है। भाजपा के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति हैं इसलिए अब राम मंदिर निर्माण के लिए अनुकूल समय है।  उन्होंने कहा कि यदि भाजपा चुनाव से पहले राम मंदिर नहीं बनाती तो उसे जनता के आक्रोश का शिकार भी होना पड़ सकता है। भाजपा को करोड़ों हिंदूओं की भावना का सम्मान करने और उनका अपने प्रति विश्वास कायम रखने के लिए राम मंदिर का निर्माण चुनाव से पूर्व करा लेना चाहिये।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS