ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
गोवर्धन पूजा प्रकृति की आराधना: सीएम शिवराज
By Deshwani | Publish Date: 20/10/2017 8:07:19 PM
गोवर्धन पूजा प्रकृति की आराधना: सीएम शिवराज

भोपाल, (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को सपत्निक मुख्यमंत्री निवास में गोवर्धन की पूजा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा वास्तव में प्रकृति की आराधना है, भारतीय संस्कृति का आधार है।

 
उन्होंने कहा कि गोवर्धन-पूजा प्रकृति के प्रति आदर और आभार व्यक्त करने का पर्व है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में पहाड़ों, नदियों, पेड़-पौधों, वनस्पतियों को पूजने की परंपरा है। इनके बगैर स्वस्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कल्पना भी संभव नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषियों ने पर्यावरण बचाने की परिकल्पना की थी। भगवान श्रीकृष्ण ने विश्व को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया था।
 
चौहान ने लोगों का आव्हान किया कि प्रकृति का दोहन करें, शोषण नहीं। उन्होंने कहा कि शोषण से प्रकृति में असंतुलन पैदा होता है और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। चौहान ने आने वाली पीढिय़ों के लिये धरती और नदियाँ बचाने पर बल दिया। उन्होंने प्रकृति, पेड़-पौधों और पक्षियों के संरक्षण तथा गौमाता के संवर्धन की आवश्यकता प्रतिपादित की। इस अवसर पर विधायक रामेश्वर शर्मा, भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष ओम यादव एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS