ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
कालीपूजा विसर्जन के लिए सुरक्षा कड़ी, दीपावली के दिन सैकड़ों गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 20/10/2017 5:24:06 PM
कालीपूजा विसर्जन के लिए सुरक्षा कड़ी, दीपावली के दिन सैकड़ों गिरफ्तार

कोलकाता, (हि.स.)। दीपावली के बाद वाले दिन यानी शुक्रवार से ही कालीपूजा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया है। इसके लिए पूरे कोलकाता में पुलिस अलर्ट पर है। बताया गया है कि पूरे कोलकाता में 245 रास्तों पर विसर्जन के लिए पुलिस पिकेट लगाए गए हैं। इसका इस्तेमाल काली प्रतिमा विसर्जन करने वालों को एक साइड से निकालकर यातायात व्यवस्था सामान्य रखने के लिए किया जाएगा। रविवार तक होने वाले विसर्जन के लिए महानगर के सभी 29 गंगा घाटों पर पुलिस के साथ-साथ आपदा प्रबंधन टीम को तैनात कर दिया गया है।

दीपावली के दिन प्रतिबंधित पटाखें फोड़ने व हंगामा करने के आरोप में कोलकाता पुलिस ने 572 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही करीब 362 किलो प्रतिबंधित पटाखें सभी विभागों से जब्त किए गए हैं। इसके अलावा 23 लिटर गैरकानूनी शराब को जब्त किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में बताया कि गिरफ्तार किए गए अधिकतर लोग प्रतिबंधित पटाखे फोड़ रहे थे। 

इसके अलावा कुछ लोग शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में भी पकड़े गए हैं। जब्त किए गए शराब के साथ भी कुछ लोगों को पकड़ा गया है। पूरे कोलकाता से 45 लोगों ने शिकायत की थी जिसके बाद पेट्रोलिंग में जुटी टीम ने उक्त लोगों को गिरफ्तार किया। दरअसल 100 से अधिक ऑटो को भाड़ा पर लेकर कोलकाता पुलिस गली-गली में टहलदारी चला रही थी जिसके कारण इस बार संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सका है। लालबाजार के अलावा और चार जगहों पर कंट्रोल रूम खोले गए थे जहां से लोगों की शिकायतों पर कार्रवाई की गई है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS