राज्य
चरार-ए-शरीफ जाने से रोकने के लिए मीरवाइज नजरबंद
By Deshwani | Publish Date: 20/10/2017 11:59:24 AMजम्मू, (हि.स.)। हुरियत व अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक को शुक्रवार को चरार-ए-शरीफ जाने से रोकने के लिए नजरबंद कर दिया गया है। मीरवाइज को शुक्रवार सुबह नगीन स्थित उनके निवास स्थान पर नजरबंद कर बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।
मीरवाइज उमर फारूक शुक्रवार को बड़गाम स्थित चरार-ए-शरीफ में जुमे की नमाज के बाद लोगों को सम्बोधित करने वाले थे। मगर इससे पहले ही उन्हें नजरबंद कर लोगों को सम्बोधित करने से रोक लिया गया। मीरवाइज ने जब-जब जुमे की नमाज के बाद लोगों को सम्बोधित किया है, घाटी में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं।