ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
दीपावली पर एचआरटीसी चलाएगा 100 से अधिक बसें
By Deshwani | Publish Date: 18/10/2017 10:28:04 AM
दीपावली पर एचआरटीसी चलाएगा 100 से अधिक बसें

शिमला, (हि.स.)। दीपावली पर बढ़ती भीड़ से निपटने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) बाहरी राज्यों व प्रदेश में 100 से अधिक बसें चलाएगा। ये बसें बुधवार और गुरुवार को चलेंगी। वहीं मंगलवार को परिवहन निगम ने प्रदेश और बाहरी राज्यों के 90 रूटों पर अतिरिक्त बसें भेजी हैं, जबकि बुधवार को 130 रूटों पर ये सेवाएं शुरू की जा रही हैं।
परिवहन निगम ने चालकों और परिचालकों को बस चलाते वक्त एहतियात बरतने को कहा है। दीपावली के कारण बसों में भीड़ अधिक रहती है। बसों को ओवरलोड नहीं करने के निर्देश दिए हैं। हिमाचल के अंदर ये बसें धर्मशाला, कुल्लू, मनाली, चंबा, शिमला, रोहडू, बिलासपुर और हमीरपुर के लिए चलेंगी। जबकि बाहरी राज्यों दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा के लिए चलाई जाएंगी। यात्री बसों की सीट के लिए ऑनलाइन भी बुकिंग करा सकेंगे। 
परिवहन निगम ने बताया है कि 19 अक्टूबर को चार बजे के बाद स्थानीय परिवहन सेवाएं बंद होंगी। अगले रोज यानि 20 अक्टूबर को सुबह आठ बजे के बाद बसें चलनी शुरू होंगी। इसके अलावा लॉन्ग रूटों पर परिवहन निगम की ओर से एक-एक बस जाएगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS