राज्य
अमृत है योगी आदित्यनाथ की दृष्टि : सांसद राजेश पांडेय
By Deshwani | Publish Date: 17/10/2017 3:26:04 PMकुशीनगर, (हि.स.)। कुशीनगर के मैत्रेय स्थल पर आयोजित पर्यटन पर्व में शिरकत करने आये मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का स्वागत करते हुए सांसद राजेश पांडेय ने कहा कि हमारे महराज और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की दृष्टि अमृत है। इनकी दृष्टि जहां पड़ती है, वहां अमृत वर्षा होती है। उन क्षेत्र की समस्याएं हल होने लगतीं हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के पहले योगी जी का आशीर्वाद हर जनपदवासी को मिलता रहा है। लेकि। सीएम बनने के बाद या आशीर्वाद और भी बढ़ गया है। यही वजह है कि सीएम बनने के बाद योगी की कुशीनगर की यह तीसरी यात्रा है।
उन्होंने कहा कि यह दृष्टि गोरखपुर की समस्याओं पर पड़ी तो वहां विकास की गंगा बह चली है। योगी जी ने एम्स की स्थापना गोरखपुर में करने की सोची तो उसकी नींव पड़ गयी। पिपराइच चीनी मिल क्षेत्र के किसानों पर दृष्टि पड़ी तो नई चीनी मिल की सौगात मिल गयी। बालिकाओं और युवाओं की अशिक्षा ने जब उन्हें हिलाया और उस ओर दृष्टि गयी तो राजकीय इंटर कालेज की स्थापना हो गयी। इतना ही नहीं, जब महराज जी ने अपनी दृष्टि किसानों के खाद की कमी की ओर दौड़ाया और उसके निराकरण के प्रयास शुरू किए तो फर्टिलाइजर की स्थापना हो गयी। समस्याओं के हल होने का सिलसिला चल पड़ा है।
उन्होंने कहा कि कुशीनगर प्रदेश के अंतिम छोर पर बसा है। बहुत ही पिछड़ा जिला है। यहां शिक्षा का घोर अभाव है। महिलाओं की हालत दयनीय है। अनेक समस्याएं यहां मुंह खोले खडी हैं। कुशीनगर के लोगों की ओर से एक मांग पत्र सौंपते हुए उन्होंने कहा कि अगर महराज जी की दृष्टि इस 13 सूत्रीय मांगों पर पड़ जाए तो कुशीनगर की समस्याओं के हल होने का सिलसिला भी चल पड़ता।