राज्य
वेतन न मिलने पर कार्य बहिष्कार करेंगे सिटी परिवहन कर्मी
By Deshwani | Publish Date: 17/10/2017 12:47:52 PMलखनऊ, (हि.स.)। दीपावली का त्योहार नजदीक आने पर वेतन न मिलने से सिटी परिवहन कर्मियों में बहुत नाराजगी है। कर्मियों ने सिटी परिवहन प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मंगलवार को वेतन नहीं दिया गया तो कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
गोमतीनगर डिपो के अध्यक्ष संजय शर्मा व मंत्री अमित त्रिपाठी ने चेतावनी देते हुए कहा कि मंगलवार को वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो सिटी परिवहन कर्मी कार्य बहिष्कार करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि एक ओर रोडवेज प्रशासन ने अपने कर्मचारियों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना लागू की है। वहीं दूसरी ओर सिटी बसों में विशेष प्रोत्साहन योजना लागू करना दूर वेतन तक नहीं मिला है। इसको लेकर सिटी परिवहन कर्मियों में बहुत नाराजगी है।