राज्य
पंचकूला दंगा: सीपी आरोड़ा को एसआईटी ने किया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 17/10/2017 12:35:01 PMचंडीगढ़, (हि.स.)। पंचकूला दंगे की जांच कर रही एसआईटी ने डेरा सच्चा सौदा के एमएसजी कंपनी के सीईओ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जा सकता है।
सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा की कंपनी एमएसजी का सीईओ सीपी अरोड़ा पंचकूला दंगा में आरोपी है। उन्हें 25 अगस्त को हुए पंचकूला दंगा में पुलिस ने सीपी अरोड़ा को आरोपियों में शामिल किया है। अरोड़ा को गिरफ्तार करने के लिए एसआईटी लगातार दबिश दे रही थी। एसआईटी को अरोड़ा की लोकेशन गुरुग्राम में मिली, जिसके बाद उसे गुरुग्राम से ही गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को उसे पंचकूला कोर्ट में पेश किया जा सकता है। सीपी अरोड़ा के गिरफ्तारी की पुष्टि पंचकूला के डीसीपी मनवीर सिंह ने की है।