ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
खाती गैंग का गुर्गा दबोचा
By Deshwani | Publish Date: 17/10/2017 12:22:59 PM
खाती गैंग का गुर्गा दबोचा

नई दिल्ली, (हि.स.)। बाहरी दिल्ली के रनहौला इलाके में दो कुख्यात बदमाश एक घर में लूटपाट के इरादे से घुसे। स्थानीय लोगों को जैसे ही पता चला। उन्होंने बदमाशों को घेर लिया। बदमाश उक्त मकान से निकाल कर एक खाली प्लॉट में घुस गए। स्थानीय लोगों ने उक्त प्लॉट को भी घेर लिया। इसी बीच एक बदमाश दूसरे मकान में घुसने का प्रयास करने लगा, जिसे लोगों ने दबोच लिया। 

इस दौरान बदमाश ने पिस्टल निकालकर गोली चलाई। गनीमत रही गोली नहीं चली। उसके बाद लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी और मामले की सूचना पुलिस को दी। इसी बीच आरोपी का दूसरा साथी भागने में कामयब हो गया। पुलिस की माने तो पकड़ा गया आरोपी खाती गैंग से है। आरोपी की पहचान मित्राउ गांव नजफगढ़ निवासी रवि खाती के रूप में हुई है। आरोपी के पास से एक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। 

पुलिस ने बताया कि बंटी परिवार के साथ रनहौला इलाके में रहता है। वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। देर रात वह अपने दोस्त शैलेन्द्र के साथ पड़ोस में जागरण देख रहा था। इसी बीच शोर मचा कि रामफल के घर में बदमाश घुस गए हैं। सभी लोगों ने घर को घेर लिया। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS