ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
कटनी पुस्तक मेला 21 से, देश के जाने-माने प्रकाशक करेंगे शिरकत
By Deshwani | Publish Date: 17/10/2017 12:05:38 PM
कटनी पुस्तक मेला 21 से, देश के जाने-माने प्रकाशक करेंगे शिरकत

कटनी, (हि.स.)। जिला प्रशासन द्वारा 21 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक ’’कटनी पुस्तक मेले’’ का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला नगर निगम परिसर में स्थित कम्युनिटी हॉल में आयोजित होगा। 
पुस्तक मेले के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुये कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने बताया कि इस मेले में ही बुक डोनेशन कैम्प भी प्रशासन द्वारा आयोजित किया जाएगा। जिसमें नागरिक स्वेच्छा से पुस्तकें दान कर सकेंगे। कटनी पुस्तक मेले में देश के नामी प्रकाशक भी शामिल होने जा रहे हैं, जिनके कन्फर्मेशन प्राप्त भी हो चुके हैं। पुस्तक मेला में शैक्षणिक, सामाजिक, व्यक्तित्व विकास, कैरियर मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये उपयोगी पुस्तकें उपलब्ध होंगी। साथ ही हिन्दी के समकालीन और प्राचीन साहित्य, धार्मिक, आध्यात्मिक पुस्तकों का संग्रह भी उपलब्ध होगा।
पुस्तक मेले में शामिल होने के लिये अब तक देश के नामी प्रकाशकों ने अपनी स्वीकृति दी है। जिनमें पटना के किरण प्रकाशन, नई दिल्ली के जवाहर पब्लिकेशन, नई दिल्ली के ही मानसी पब्लिकेशन, गणपति पब्लिकेशन, चंपक का प्रकाशन करने वाले डेल्ही प्रेस, राजपाल प्रकाशन, पंचतंत्र प्रकाशित करने वाले शांति पब्लिकेशन, हैदराबाद के वाणी प्रकाशन, ज्ञानदीप प्रकाशन, साहित्य अकादमी, तक्षशिला प्रकाशन, इंदिरा प्रकाशन, एकलव्य प्रकाशन, हितपाल प्रकाशन, एमबीडी प्रकाशन, भारती ज्ञानपीठ, जायको पब्लिकेशन, सेज प्रकाशन, नर्मदा पब्लिकेशन, प्रभात प्रकाशन, अरिहंत प्रकाश और राजकमल प्रकाशन शामिल हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS