ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
सीएम शिवराज आज करेंगे चंदेरी सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का शिलान्यास
By Deshwani | Publish Date: 17/10/2017 11:22:25 AM
सीएम शिवराज आज करेंगे चंदेरी सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का शिलान्यास

अशोकनगर, (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को दोपहर में अशोक नगर जिले में चंदेरी और ग्राम बड़ेरा के निकट राजघाट बरई में चंदेरी सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इसके लिए मुंगावली में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के जल संसाधन, जनसंपर्क तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र उपस्थित रहेंगे। परियोजना स्थल अशोक नगर जिले के चंदेरी के ग्राम बड़ेरा के पास राजघाट बांध के डाउन स्ट्रीम में स्थित है। इस योजना के क्रियान्वयन से इस अंचल के 81 ग्रामों के किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के लिए 389.77 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।

उल्लेखनीय यह है कि जल संसाधन विभाग सिंचाई रकबा बढ़ाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। चंदेरी सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के अंतर्गत राजघाट बांई तट नहर के 400 मीटर पर एक इनटेक स्ट्रक्चर का निर्माण कर सिंचाई के लिए उद्वहन कर भूमिगत पाईप लाईन के माध्यम से सिंचाई जल मुहैया करवाया जाएगा। इसके फलस्वरूप किसानों के खेतों तक पानी ले जाकर सिंचाई करना संभव होगा। परियोजना से प्रस्तावित सैंच्य क्षेत्र 20 हजार हेक्टेयर अर्थात 50 हजार एकड़ में सिंचाई की जा सकेगी। प्रदेश में वर्ष 2003 में मात्र छह-सात लाख हेक्टेयर क्षेत्र में ही सिंचाई सुविधा उपलब्ध थी। निरंतर बढ़े सिंचाई रकबे से उत्पादन में वृद्धि के फलस्वरूप मध्यप्रदेश को निरंतर कृषि कर्मण अवार्ड भी प्राप्त हो रहे हैं।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS