ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
मुख्यमंत्री वीरभद्र बने चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष
By Deshwani | Publish Date: 17/10/2017 11:11:35 AM
मुख्यमंत्री वीरभद्र बने चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष

शिमला, (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के बीच शह-मात का खेल जारी है। चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष बनाए गए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को हटाकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
चार दिन पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू इसके अध्यक्ष बनाए गए थे। इस फैसले से पहले कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति की नई दिल्ली में बैठक हुई। इस बैठक पहले हिमाचल कांग्रेस के दिग्गज नेता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिले। इसी में तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। 
नई दिल्ली में हुई प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में ज्यादातर सीटों पर सदस्य नेताओं में सहमति बन गई है। कांग्रेस के टिकटों की सूची मंगलवार को जारी होने की उम्मीद है। अभी 50 के लगभग उम्मीदवारों के नाम तय हो चुके हैं। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS