ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
सोपोर में चोटी कटने की घटना के बाद प्रदर्शन व बंद
By Deshwani | Publish Date: 16/10/2017 1:17:57 PM
सोपोर में चोटी कटने की घटना के बाद प्रदर्शन व बंद

जम्मू, (हि.स.)। चोटी कटने की एक घटना के बाद उत्तरी कश्मीर के सोपोर में लोगों ने रोष जताते हुए प्रदर्शन कर सोपोर बंद कर दिया। 

सोपोर के निंगली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक 50 साल की महिला की चोटी कटने की खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली, बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए तथा पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाज़ी करने लगे। इस दौरान बाजार, दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान भी बंद हो गए। सड़कों पर भी इक्का-दुक्का ही वाहन दिखाई दिए। 

सोमवार प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों के साथ-साथ दुकानों व वाहनों पर भी पत्थरबाजी कर, सोपोर में पूर्ण रूप से बंद का आह्वान किया। जिसके बाद सोपोर में स्थिति तनावपूर्ण होते देख प्रशासन ने भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया है। 

रविवार को भी सोपोर में दो महिलाओं की चोटी कटने की खबर मिली थी। सोपोर में यह तीसरी घटना है। उल्लेखनीय है कि घाटी में अब तक 100 से ज्यादा महिलाओं व लड़कियों की चोटी कटने की खबर मिली है। चोटी काटने वाला पहले कुछ स्प्रे फेंककर बेहोश कर देता है और फिर चोट काट देता है। इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। इससे पहले पुलिस ने चोटी काटने वाले की जानकारी देने के लिए छह लाख का इनाम भी रखा है मगर अब भी किसी को इस मामले में गिरफ्तार नहीं कर पाई है। कुछ स्थानों पर स्थानीय लोग अपरिचित लोगों को चोटी काटने वाला समझ पीट चुके हैं, जिसमें पर्यटक भी शामिल हैं। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS