ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
गुजरात गौरव यात्रा में शामिल हुए शिवराज, कहा-कश्मीर समस्या कांग्रेस की देन
By Deshwani | Publish Date: 15/10/2017 6:19:45 PM
गुजरात गौरव यात्रा में शामिल हुए शिवराज, कहा-कश्मीर समस्या कांग्रेस की देन

भोपाल/अंकलेश्वर, (हि.स.)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को गुजरात के भरुच जिले के अंकलेश्वर में गुजरात गौरव यात्रा में शामिल हुए। गुजरात के लोगों ने उनका अभूतपूर्व स्वागत किया। एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुये सीएम शिवराज ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात ने अभूतपूर्व विकास किया है। घोटाले करने वाली कांग्रेस को विकास नहीं दिखेगा। विकास देखने के लिये आंखें चाहिए। अंधों को विकास नहीं दिखता केवल आँख नहीं बुद्धि भी चाहिये। सोच-समझ भी चाहिए।

 
उन्हों ने लोगों से आग्रह किया है कि गुजरात को बदनाम करने वालों और गुजरात को विकास का मजाक उड़ाने वालों को सबक सिखायें। उन्होंने कहा कि गुजरात को बदनाम करने वालो को जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। कश्मीर समस्या के लिये कांग्रेस को जिम्मेदार बताते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि यदि जम्मू-कश्मीर का मामला पं. जवाहरलाल नेहरु ने सरदार पटेल को दे दिया होता तो आज जम्मू-कश्मीर की समस्या नहीं होती। उन्होंने कहा कि गुजरात की धरती पर तीन महापुरुषों ने जन्म लिया है- महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल और नरेन्द्र मोदी। महात्मा गांधी केवल गुजरात के नहीं पूरी दुनिया के गौरव हैं। यदि वल्लभ भाई पटेल न होते तो भारत का वह स्वरूप भी नहीं होता जो आज है। नरेन्द्र मोदी गुजरात ही नहीं भारत का गौरव विश्व में बढ़ा रहे हैं।
 
चौहान ने कहा कि गुजरात में कपास का उत्पादन चार गुना बढ़ गया है। मूंगफली का उत्पादन दोगुना हो गया है। फलों का उत्पादन चार गुना हो गया है। सब्जियों का उत्पादन छह गुना हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन की तुलना में 6000 मिल्क को-ऑपरेटिव सोसायटीज अधिक कार्य कर रही हैं। भाजपा के कार्यकाल में 50 नई यूनिर्वसिटी खुली हैं। कांग्रेस शासन में सिर्फ सात यूनिवर्सिटी होती थी। इंजीनियरिंग कॉलेजों में आज डेढ़ लाख सीटें हैं, जो पहले सिर्फ 8 हजार थीं। दो दशकों में गुजरात का बजट बढक़र पौने दो लाख करोड़ रुपये हो गया है। वर्ष 1995-96 में गुजरात में प्रति व्यक्ति आय साढ़े तेरह हजार रुपये थी, जो कि आज 10 गुना बढ़ गई है। आज यह डेढ़ लाख रुपये प्रति व्यक्ति हो गई है। दो दशक पहले कांग्रेस के शासनकाल में गुजरात में सिर्फ, नौ हजार करोड़ रुपये का कृषि उत्पादन होता था। आज यह बढक़र सवा लाख करोड़ रुपये का हो गया है। आज अनाज उत्पादन 47 लाख मीट्रिक टन से बढक़र 63 लाख मीट्रिक टन हो गया है। विद्युत उत्पादन 36 हजार मेगा यूनिट से बढक़र एक लाख से अधिक हो गया है। गुजरात का यह विकास राहुल गांधी को नहीं दिखेगा।
 
चौहान ने कहा कि आदर्श सोसायटी घोटाला, कोयला घोटाला, कोयले की दलाली समरीन घोटाला, टूजी घोटाला और जीजाजी घोटाला करने वाली कांग्रेस विकास नहीं देख सकती। कांग्रेस ने हिन्दुस्तान को बर्बाद कर दिया था। कांग्रेस के समय गुजरात में केवल घोटाले होते थे। बिजली, पानी, सडक़, खेती सब बहुत खराब स्थिति में थे। सिर्फ दंगे होते थे और कफ्र्यू में समय बीतता था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में आज गुजरात शांति का टापू बन गया है। विकास का मॉडल बन गया है। कई राज्य गुजरात के विकास से प्रेरित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जैसा प्रधानमंत्री इसके पहले देश में नहीं हुआ। आज पूरे विश्व में मोदीजी का मान-सम्मान है। उनके सशक्त नेतृत्व के ही कारण चीन को पीछे हटना पड़ा। किसी समय कांग्रेस के शासन में चीन का हमला हुआ और चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा कर लिया। नेहरु जी प्रधानमंत्री थे उन्होंने विरोध नहीं किया। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रहते कोई भी देश भारत की एक इंच जमीन भी नहीं ले सकता। उन्होंने दुश्मन की धरती पर घुसकर मारा और सर्जीकल स्ट्राईक की। आज जम्मू कश्मीर में पत्थर चलना बंद हो गये। जल्दी ही ऐसा ऐतिहासिक क्षण भी आयेगा जब जम्मू-कश्मीर शांति का टापू बन जायेगा।
 
प्रधानमंत्री ने 2022 तक सबको पक्का मकान देने की योजना बनायी है। हजारों बहनों का दर्द समझकर रसोई गैस देने की योजना बनायी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जोड़ी भारत को आगे ले जा रही है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS