ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव: कांग्रेस के सुनील जाखड़ ने भाजपा के सलारिया को हराया
By Deshwani | Publish Date: 15/10/2017 2:33:10 PM
गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव: कांग्रेस के सुनील जाखड़ ने भाजपा के सलारिया को हराया

चंडीगढ़, (हि.स.)। फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना के निधन के बाद खाली हुई गुरदासपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने फिर से अपनी पारंपरिक सीट पर कब्जा कर लिया है। रविवार को हुई मतगणना के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़ ने भाजपा प्रत्याशी स्वर्ण सलारिया को एक लाख 93 हजार 219 वोट से हराया। पंजाब के मुख्यमंत्री कैंप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में जीत के लिए सुनील जाखड़ को बधाई दी है।

आम आदमी पार्टी के लिए यह चुनाव खासा महत्व रखता था लेकिन इस चुनाव में आप प्रत्याशी मेजर सुरेश खजूरिया अपनी जमानत बचाने में असफल रहे। लोकसभा में इस समय पंजाब से कुल 13 सांसद हैं जिसमें कांग्रेस के तीन थे। आज घोषित हुए चुनाव परिणाम के बाद लोकसभा में कांग्रेस सांसदों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। इसके अलावा अकाली दल के चार, आम आदमी पार्टी के चार तथा भाजपा का एक सांसद है।

गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए 11 अक्टूबर को मतदान हुआ था। चुनाव मैदान में कुल 11 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़, भाजपा प्रत्याशी स्वर्ण सलारिया तथा आप प्रत्याशी मेजर सुरेश खजूरिया में था। 

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा घोषित चुनाव परिणाम के अनुसार इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़ को चार लाख 99 हजार 752 वोट, भाजपा प्रत्याशी स्वर्ण सलारिया को तीन लाख 6 हजार 533 वोट मिले हैं जबकि इस सीट पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी मेजर सुरेश खजूरिया की मतदाताओं ने बुरी गत कर दी है। आप प्रत्याशी को महज 23 हजार 579 वोट ही मिले हैं। गुरदासपुर लोकसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी समेत कुल 09 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है।

इस सीट वर्ष 1952 से लेकर 2014 तक हुए लोकसभा चुनाव में ज्यादातर समय कांग्रेस के उम्मीदवारों ने ही जीत दर्ज की है। कांग्रेस का विजय रथ भाजपा प्रत्याशी एवं फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना ने रोका था। विनोद खन्ना ने वर्ष 2014 में अपने अंतिम चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप बाजवा को एक लाख 36 हजार वोटों के अंतर से हराया था। 

इसके उलट आज कांग्रेस की यह जीत करीब दो लाख वोटों के अंतर तक पहुंच गई है। गुरदासपुर के सुखजिंद्रा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट तथा एसडी कॉलेज पठानकोट में हुई मतगणना के दौरान सुनील जाखड़ आज सुबह प्रथम चरण से ही अपने विरोधियों से आगे हो गए थे।

मतगणना के दौरान सुनील जाखड़ व स्वर्ण सलारिया जहां अपने-अपने कार्यालयों में मौजूद रहे वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मेजर खजूरिया सुबह के समय मतगणना केंद्रों पर मौजूद रहे लेकिन चौथे चरण की मतगणना के बाद वह मतदान केंद्र से बाहर आ गए और हार स्वीकार करके घर चले गए। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS