ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
बसपा के तीन पूर्व विधायकों ने थामा भाजपा का दामन
By Deshwani | Publish Date: 15/10/2017 1:20:22 PM
बसपा के तीन पूर्व विधायकों ने थामा भाजपा का दामन

लखनऊ, (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी(बसपा) के तीन पूर्व विधायकों समेत 200 लोगों ने रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय की उपस्थिति में प्रदेश कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे।

भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में इलाहाबाद की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री केशरी देवी पटेल, शाहजहांपुर के पूर्व विधायक नीरज मौर्या,जमुनापार के करछना से पूर्व विधायक दीपक पटेल और इलाहाबाद की फाफामऊ विधानसभा के पूर्व विधायक गुरू प्रसाद मौर्या ने बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। इसके अलावा नोयडा की सामाजिक कार्यकर्ता प्रज्ञा शर्मा और नैनी गौतम ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इन नेताओं को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इन नेताओं के साथ करीब 200 समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा में आप का स्वागत है। भाजपा में आप को पूरा सम्मान मिलेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान में कमी नहीं आने देगी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS