ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
हिमाचल के भाजपा प्रत्याशियों के नामों को आज होगा ऐलान
By Deshwani | Publish Date: 15/10/2017 11:52:20 AM
हिमाचल के भाजपा प्रत्याशियों के नामों को आज होगा ऐलान

शिमला, (हि.स.)। विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा के प्रत्याशियों की पहली सूची आज दोपहर तक आने की संभावना है। भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक देर रात तक नई दिल्ली में हुई। जिसमें प्रत्याशियों के नामों पर मंथन किया गया। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए।

 
 
इससे पहले यह संभावना जताई जा रही थी कि बीती रात ही बैठक समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। लेकिन बाद में इसे आज के लिए टाल दिया गया।
 
प्रत्याशियों के अतिरिक्त बैठक में हिमाचल में भाजपा के चेहरा कौन होगा। इस पर भी विचार किया गया। 
 
बैठक में नेता विपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल, सांसद शांता कुमार, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नडडा, हिमाचल भाजपा अध्यक्षप सतपाल सत्ती और प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा भी शामिल हुए।
 
वर्तमान में हिमाचल में भाजपा के 28 विधायक हैं। सूचना है कि एक दो विधायकों के टिकट भी इस बार काटे जा सकते हैं।
 
प्रदेश की 13वीं विधानसभा के लिए 9 नवम्बर को मतदान होना है और मतगणना 18 दिसंबर को होगी। नामाकंन की प्रक्रिया 16 अक्तूबर से शुरू हो रही है। वर्तमान में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS