राज्य
अमिताभ की मौत के लिए राज्य सरकार उत्तरदायी : मुकुल राय
By Deshwani | Publish Date: 15/10/2017 9:04:52 AM कोलकाता, (हि.स.)। दार्जिलिंग में शुक्रवार को मुठभेड़ में शहीद एसआई अमिताभ मल्लिक के लिए तृणमूल के बहिष्कृत नेता मुकुल राय ने राज्य सरकार को उत्तरदायी ठहराया। शनिवार देर रात उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट पर शहीद अमिताभ मल्लिक के लिए श्रद्धा अर्पण व्यक्त करते हुए लिखा 'अमिताभ की मौत के लिए मैं शोकग्रस्त हूं। इस मौत के लिए राज्य सरकार खुद उत्तरदायी है। इसे राज्य सरकार नहीं नकार सकती है।'
मुकुल राय के इस पोस्ट को कई नेताओं ने समर्थन किया है। एक व्यक्ति ने लिखा 'गुप्त रिपोर्ट के अनुसार आधुनिक हथियार रहने के बावजूद इस तरह सैनिकों के प्राणों से खिलवाड़ किया जा रहा है।सूत्रों के अनुसार इस पोस्ट के साथ मुकुल राय का राजनैतिक भविष्य भी जुड़ा हुआ है। वे भाजपा में जाएंगे या नया दल बनाएंगे यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन यह साफ जाहिर हो चुकी है कि वे जो भी करेंगे तृणमूल के विरोध में खड़े रहेंगे। राज्यसभा में सदस्यपद से इस्तीफा देने के बाद वे तृणमूल के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को उन्होंने नई दिल्ली में केन्द्रीय चुनाव कमिशन में जाकर राज्य चुनाव कमिशनर की भूमिका को लेकर सवाल खड़े किए।
इसके बाद शनिवार को फिर उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध को आवाज दी। सूत्रों के अनुसार कश्मीर में सेनाओं के मारे जाने पर केन्द्र सरकार उत्तरदायी होगी। इस बारे में मुकुल राय से सवाल करने पर कोई जवाब नहीं मिला।