ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
धनतेरस पर बाजारों में रंगत, वाहन और आभूषण बाजार में तेजी
By Deshwani | Publish Date: 14/10/2017 3:07:06 PM
धनतेरस पर बाजारों में रंगत, वाहन और आभूषण बाजार में तेजी

वाराणसी, (हि.स.)। धनतेरस पर्व की रंगत बाजारों में दिखने लगी है। पर्व पर बर्तन व्यापार, ऑटोमोबाइल, वाहन, आभूषण, रियल स्टेट में रौनक बिखरने लगी है। पर्व पर वाहन बाजार में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। लगातार दो पहिया ओर चार पहिया वाहनों की बुकिंग से इस क्षेत्र के कारोबारी बेहद खुश दिख रहे हैं। शहर के सिगरा,मलदहिया में स्थित वाहनों के शोरूम में पर्व पर वाहन खरीदने के लिए लगातार इन्क्वायरी हो रही है। लोग वाहनों को बुक कर पर्व पर देने की मनुहार कर रहे हैं। जीएसटी से उपभोक्ताओं में काफी खुशी देखी जा रही है। इससे वाहन के दाम में पांच फीसदी दामों में कमी आयी है। 

जानकार बताते हैं कि पर्व पर 30-35 करोड़ से अधिक कारोबार होने की उम्मीद है। पर्व पर 12 सौ से अधिक वाहनों की डिलीवरी होने की चर्चा है। दोपहिया वाहन उद्वोग से जुड़े राजेश बरनवाल,मनीष केशरी, अभिषेक बरनवाल ने बताया कि जीएसटी को लेकर बाजार में तमाम तरह की आशंका प्रकट की जा रही थी। लेकिन जब बुकिंग और इन्क्वायरी शुरू हुयी तो लोग गदगद दिखे। इससे उपभोक्ताओं को भी काफी राहत मिली है। लगभग पांच फीसद दामों में कमी होने से बुकिंग जोरदार हो रही है।
गौरतलब हो कि शहर और जिले में धनतेरस पर्व पर अनुमानित पांच सौ से सात सौ करोड़ का कारोबार होता है। सर्वाधिक ब्रिकी स्टील के बरतनों के साथ चांदी और सोने के सिक्के की होती है। लोग कम से कम एक स्टील के बर्तन जरूर खरीदते हैं।। पर्व के अवसर पर बाजारो में धन की बारिश होती है। स्टील के बर्तनों के लिए मशहूर सुड़िया के कारोबारी अनिल सेठ ने बताया कि धनतेरस की तैयारियां जोर शोर से हो रही हैं। बरतनों का स्टॉक जमा कर लिया गया है। वाराणसी सहित पूर्वांंचल के व्यापारी बरतन ले जा रहे हैं। पर्व पर बर्तन व्यवसाय में कुल कितने की ब्रिकी के सवाल पर कहा इसका सही आंकड़ा देना तो थोड़ा मुश्किल है लेकिन अनुमान के मुताबिक125 से 150 करोड़ का कारोबार हो जाता है। वहीं रेशम कटरा के चांदी के गहनों और सिक्के के व्यापारी विजय सर्राफ और पवन सेठ ने बताया कि जिले भर में पर्व पर 100 करोड़ के उपर का कारोबार हो जाता है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS