राज्य
भाजपा में शामिल होंगे दिवंगत कांग्रेस नेता ललाटेंदु का परिवार
By Deshwani | Publish Date: 14/10/2017 10:03:35 AMभुवनेश्वर, (हि.स.) । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा दिवंगत विधायक ललाटेंदु विद्याधर महापात्र के परिवार के लोग शनिवार को आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे।
केन्द्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व अन्य नेताओं की उपस्थिति में वे भाजपा की सदस्यता लेंगे। स्थानीय प्रदर्शनी मैदान में इसके लिए व्यापक तैयारी की गई है। इस कार्यक्रम में 20-25 हजार लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही हैं।
इसके अलावा राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता पितांबर आचार्य भी भाजपा का दामन थामेंगे। एनएसयुआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत्यजीत पटनायक भी इस अवसर पर भाजपा में शामिल होंगे।