राज्य
प्रदर्शनों के मद्देनजर श्रीनगर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिबंध लागू
By Deshwani | Publish Date: 13/10/2017 12:53:26 PMजम्मू, (हि.स.)। अलगाववादियों द्वारा घाटी में चोटी कटने की घटनाओं में दिन प्रतिदिन बढ़ोत्तरी के विरोध में शुक्रवार को प्रदर्शनों के आवाहन के मद्देनजर प्रशासन ने कश्मीर घाटी के विभिन्न हिस्सों में प्रतिबंध लगाया है। बंद के मद्देनजर प्रशासन द्वारा श्रीनगर के खानयार, नौहाटा, रैनवारी, एमआर गुंज, सफाकदल, मैसूमा तथा करालखुदा क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लगाई गई है। घाटी में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने यह प्रतिबंध लागू किए हैं।
इसी बीच डिविजनल कमीश्नर बशीर एहमद खान ने सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों, कॉलेजों तथा दूसरे शिक्षा संस्थानों को शुक्रवार को दूसरे दिन भी घाटी में ऐहतियातन तौर पर बंद रखने के निर्देश दिए। कश्मीर घाटी में अलगाववादियों द्वारा जुमे की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शनों के आहवान के मद्देनजर जम्मू विश्वविद्यालय को भी शुक्रवार दूसरे दिन बंद रखा गया है। प्रदर्शनों के दौरान किसी भी हिंसक घटना को रोकने के लिए प्रशासन ने घाटी के सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।
घाटी में पिछले एक महीने से चोटी कटने की घटनाओं में लगातार बढ़ोत्तरी होती ही जा रही है। कश्मीर घाटी में चोटी काटने वाले आरोपी होने के शक में कई लोगों को पकड़ा है ,जिसमें पयर्टक भी शामिल हैं।