राज्य
त्राल क्षेत्र में गोलीबारी की आवाज के बाद तलाशी अभियान
By Deshwani | Publish Date: 13/10/2017 11:51:07 AMजम्मू, (हि.स.)। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र के जंगलों में गोलीबारी की आवाज के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
पसतूना गांव के त्राल के जंगल में शुक्रवार सुबह गोलीबारी की आवाज सुनते ही सेना तथा राज्य पुलिस एसओजी की एक संयुक्त टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आतंकियों की धर पकड़ के लिए पूरे क्षेत्र को घेर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। आतंकियों की धर पकड़ के लिए चलाए गए तलाशी अभियान में चोपरों की भी मदद ली जा रही है।