ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
पाक ने फिर किया कृष्णा घाटी में संघर्ष विराम का उल्लंघन
By Deshwani | Publish Date: 13/10/2017 11:44:58 AM
पाक ने  फिर किया कृष्णा घाटी में संघर्ष विराम का उल्लंघन

जम्मू, (हि.स.)। पाक अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा है तथा हर बार मुह की खाने के बाद भी संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी रखे हुए है। इसी कड़ी में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी जम्मू संभाग के पुंछ जिले की कृष्णा घाटी सेक्टर में पाक सेना ने गोलीबारी कर मोर्टार दागे। यह लगातार दूसरा दिन है जब पाक बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। भारतीय जवान भी इस गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इस गोलीबारी में किसी प्रकार के जानोमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। 

शुक्रवार सुबह लगातार दूसरी बार पाक सेना ने पुंछ जिले की कृष्णा घाटी में भारी गोलीबारी की जिसके चलते प्रशासन ने पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा से सटे स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। इसी बीच गुरुवार सुबह भी पुंछ नियंत्रण रेखा से सटे खादी करमारा सेक्टर के अग्रीम क्षेत्रों को निशाना बना छोटे हथियारों से गोलीबारी की तथा उसके बाद कृष्णा घाटी में भारतीय चौकियों को निशाना बना गोलीबारी की जिसमें एक सेना का जवान शहीद तथा एक पोर्टर की मौत हो गई। भारतीय जवानों ने भी इस गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दिया। लगातार हो रही गोलीबारी से क्षेत्रों के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS