राज्य
विजिलेंस ने तहसीलदार चित्तरंजन के ठिकानों पर मारा छापा
By Deshwani | Publish Date: 13/10/2017 10:20:41 AM भुवनेश्वर, (हि.स.) । आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में विजिलेंस ने शुक्रवार की सुबह कोरापुट जिले के नारायणपाटना के तहसीलदार चित्तरंजन बनगुला के सरकारी कार्यालय, आवास समेत अन्य ठिकानों पर छापा मारा है।
विजिलेंस से जुडे़ सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विजिलेंस की टीमें नाराय़णपाटना स्थितार्यालय, सरकारी आवास के साथ-साथ नूआपडा स्थित उनके पैतृक घर व ससुराल में भी छापा मारा है। खबर लिखे जाने तक छापेमारी जारी थी।